राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के मड़ियाहूं तहसील इकाई का हुआ गठन

 

रवि सिन्हा बनाए गए तहसील अध्यक्ष

जौनपुर मड़ियाहूं पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा और संगठन की मजबूती के उद्देश्य से राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मड़ियाहूं तहसील इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से रवि सिन्हा को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संगठन विस्तार पर विशेष जोर

राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार, परिषद के जिला अध्यक्ष तामीर हसन शीबू की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी शशिकांत मौर्य, जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला सचिव रवि कुमार केशरी और जिला विधि सलाहकार अमित तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय में रवि सिन्हा को मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही, तहसील कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।


नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:


तहसील अध्यक्ष: रवि सिन्हा

उपाध्यक्ष: सिकंदर भारती, रोहित पटेल, सोनू गुप्ता, हिमांशु विश्वकर्मा 

महामंत्री: कपिलदेव सिंह, अभिषेक पटेल, गंगेश निगम

सचिव : आशीष मौर्य, गुलाब यादव, कोमल यादव ,याकूब अली

पत्रकारों के हितों की रक्षा होगी प्राथमिकता

नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष रवि सिन्हा ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना और उनके सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहना संगठन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिषद के सदस्य हर परिस्थिति में अपने पत्रकार साथियों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

संगठन विस्तार पर चर्चा

बैठक में संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों को एकजुट करने पर विशेष जोर दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

अध्यक्ष ने किया स्वागत

बैठक के अंत में तहसील अध्यक्ष रवि सिन्हा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों, पत्रकार बंधुओं और जिले से आए वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत और आभार प्रकट किया।

यह बैठक पत्रकार सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।